फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सिर पर तिरंगा बांध अग्निवीरों ने भाजपा कार्यालय के बाहर दंडबैठक कर जताया रोष, सरकार की अर्थी जलाई

सिर पर तिरंगा बांध अग्निवीरों ने भाजपा कार्यालय के बाहर दंडबैठक कर जताया रोष, सरकार की अर्थी जलाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
सिर पर तिरंगा बांध अग्निवीरों ने भाजपा कार्यालय के बाहर दंडबैठक कर जताया रोष, सरकार की अर्थी जलाई
भाजपा कार्यालय के बाहर अर्थी जलाने के बहुत दंड बैठक लगाते युवा। - फोटो : Amar Ujala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। सेना भर्ती को लेकर सरकार की अग्निपथ योजना का चौतरफा विरोध चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को युवाओं ने शहर में शव यात्रा निकालकर रोष प्रदर्शन किया। हुडा कॉम्प्लेक्स स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर सरकार की अर्थी फूंककर व सिर पर तिरंगा बांधे अग्निवीरों ने दंड बैठक लगाकर विरोध प्रकट किया। शनिवार को युवा नवीन जयहिंद के नेतृत्व में मानसरोवर में एकत्र हुए। यहां अपनी मांगों को लेकर चर्चा कर सरकार की अग्निपथ योजना के नुकसान पर विचार किया। इसके बाद सभी ने मानसरोवर पार्क से सड़क पर शव यात्रा निकली। हुडा कांप्लेक्स स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंचे सरकार की अर्थी फूंक कर नारेबाजी के साथ अपना रोष जताया। सेना भर्ती की तैयारी में लगे युवाओं ने यहां दंड बैठक के जरिये अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अपना भविष्य खतरे में बताया। नवीन जयहिंद ने कहा कि सरकार ने सेना के निजीकरण की तैयारी की है। युवाओं को 4 साल सेना में रखने की घोषणा इसकी शुरुआत है। यह युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है। साथ ही देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी चिंता का विषय है। युवा इसका आखिरी सांस तक विरोध करेंगे। सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा। प्रदर्शन के चलते भाजपा कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय की ओर जाने से रोका। सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक एएसपी व दो डीएसपी जवानों के साथ तैनात रहे।
विज्ञापन

सिर पर तिरंगा बांध अग्निवीरों ने भाजपा कार्यालय के बाहर दंडबैठक कर जताया रोष, सरकार की अर्थी जलाई
भाजपा कार्यालय के बाहर हाथों में तिरंगा लिए प्रदर्शन करते युवा। - फोटो : Amar Ujala
भाजपा कार्यालय के बाहर हाथों में तिरंगा लिए प्रदर्शन करते युवा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed