फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   भगवतीपुर में बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मारी

भगवतीपुर में बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली मारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक। भगवतीपुर में एक व्यक्ति ने गोली मार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। रविवार को किसी ने पुलिस को भगवतीपुर में बुजुर्ग दंपती की हत्या की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
थाना लाखन माजरा प्रभारी अब्दुल्ला खान ने बताया कि भगवतीपुर निवासी 58 वर्षीय महेंद्र ने अपनी पत्नी सुदेश उम्र 53 वर्ष को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। बाद में उसने खुद को भी गोली मार ली। हत्या के बाद ख़ुदकुशी की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। इस मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई के बाद ही किसी तरह का निष्कर्ष दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed