फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आंदोलित रोडवेज कर्मियों को उठाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग

आंदोलित रोडवेज कर्मियों को उठाने के लिए किया हल्का बल प्रयोग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:12 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। रोडवेज के हड़ताली कर्मचारियों को धरने से हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। करीब डेढ़ घंटे तक कर्मचारियों की और पुलिस के बीच में खींचतान होती रही। पुलिस ने डिपो की एक बस मंगवाकर कर्मचारी नेताओं को सख्ती से बस में डाला दिया। बस पुलिस लाइन के लिए रवाना हुई मगर अनुभव नही होने की वजह से चालक ने बस स्टैंड परिसर में ही बस खड़ी करके आगे जाने से इनकार कर दिया। कर्मचारी नेताओ के अनुसार चालक ने कहा कि वह रोडवेज की बस नही चला सकता है। इसके बाद विवश पुलिस ने हिरासत में लिए कर्मचारियों को बस स्टैंड पर ही छोड़ दिया। कर्मचारियों के लौटते ही आंदोलन फिर तीव्र हो गया। पुलिस में दोबारा से बल प्रयोग किया। रोहतक डिपो के महाप्रबंधक ने माइक उठाकर फेंक दिया। तार तोड़ दिए जिसकी वजह से कर्मचारी नेताओं ने मौके पर ही ऐलान कर दिया कि दोपहर में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की बैठक होगी। संभव है कि बेमियादी हड़ताल का फैसला ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed