{"_id":"6227170bcb83fa07db20539b","slug":"rohtak1646728971","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने सास को बालों से घसीट कर पीटा, सास को दिया धक्का","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बहू ने सास को बालों से घसीट कर पीटा, सास को दिया धक्का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। एक तरफ महिला दिवस पर नारी शक्ति का सम्मान किया जा रहा है, दूसरी तरफ शहर के सेक्टर एक में एक बहू द्वारा सास को बालों से घसीटकर पीटने का मामला सामने आया है। अर्बन एस्टेट थाने में बहू के खिलाफ सास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 1 में रहने वाली 60 वर्षीय महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह पीजीआई में नौकरी करती है। दो दिन पहले ड्यूटी के बाद दोपहर करीब ढाई बजे घर आई थी। घर आकर अपने काम में व्यस्त हो गई। तभी घर के दरवाजे की घंटी बजी। उसने दरवाजा खोला तो सामने पुत्रवधु खड़ी थी। आरोप है कि बहू ने आते ही उसे बालों से पकड़ लिया और लात व घूसे मारने शुरू कर दिए। जब सास की सास छुड़वाने लगी तो उसे भी धक्का दे दिया। इसके बाद बालों से घसीट कर पकड़े फाड़ दिए। किसी ने शिकायतकर्ता ने अपने देवर को फोन किया। साथ ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। बहू ने जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन