{"_id":"6221d13d32ab981b7b2672c8","slug":"rohtak1646383421","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरावड़ के जंगलों में नील गाय का शिकार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गिरावड़ के जंगलों में नील गाय का शिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि किसी ने गिरावड़ गांव के सुनसान जंगल में ड्रेन के पास नील गाय का वध किया जा रहा है। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही शिकारी जा चुके थे। ड्रेन के पास केवल नील गाय का सिर, खून से लथपथ खाल व हड्डी मिली। पुलिस ने चमड़ी व खाल को कब्जे में लिया। इसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 51-53-1972 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास के गांवों में पुलिस खुफिया तंत्र के माध्यम से शिकारियों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।