फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा, पत्नी ने नशा छोड़ने के लिए कहा, मैं नहीं माना

युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा, पत्नी ने नशा छोड़ने के लिए कहा, मैं नहीं माना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:31 PM IST
विज्ञापन
रोहतक।
विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि तेज कालोनी में एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ है। वह मजदूरी का कार्य करता था और उसकी पत्नी मायके गई हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वीरवार रात को रघु घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब काफी देर तक नीचे नहीं उतरा तो चिंता हुई। परिवार के लोग ऊपर गए। कमरे के अंदर रघु पंखे में फंदा डालकर लटका हुआ था। घर के अंदर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed