{"_id":"56e705b54f1c1b1d118b45da","slug":"jat-andolan-in-rohtak-jaat-community-not-celebrate-holi-holi-festival-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में इस बार जाट समाज नहीं मनाएगा होली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में इस बार जाट समाज नहीं मनाएगा होली
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
Updated Tue, 15 Mar 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
होली महोत्सव
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण आंदोलन में मारे गए युवाओं के शोक में इस बार जाट समाज प्रदेश में होली का त्योहार नहीं मनाएगा। सोमवार को नांदल भवन में रोहतक, सोनीपत और झज्जर जिले के खाप नेताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। दरअसल, जाट भवन में डीसी को ज्ञापन सौंपने के बाद नांदल भवन में तीनों जिलों के खाप नेताओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में खाप नेताओं ने विधान सभा के वर्तमान सत्र में आरक्षण बिल से लेकर युवाओं पर किए गए मुकदमे वापस लेने को लेकर चर्चा की।
इसके साथ ही खाप नेताओं ने अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी समाज में भाईचारे के साथ रहें। आखिरी में निर्णय हुआ कि आरक्षण आंदोलन के दौरान मारे गए युवाओं के शोक में इस बार प्रदेश में होली नहीं मनाई जाएगी। होली के त्योहार पर सभी शांतिपूर्ण तरीके से अपना कामकाज करेंगे।
बैठक में नांदल खाप प्रधान महेंद्र सिंह नांदल, प्रवक्ता देवराज नांदल, रोहतक 84 प्रधान हरदीप अहलावत, अहलावत खाप प्रधान जय सिंह अहलावत, राठी-रूहिल खाप प्रधान तस्वीर सिंह राठी, हुड्डा खाप प्रधान धर्मपाल हुड्डा, दहिया खाप प्रधान सुरेंद्र दहिया, महम चौबीसी प्रधान तुलसी ग्रेवाल, कादियान खाप प्रधान केदार सिंह, दलाल खाप प्रधान भूप सिंह दलाल, मलिक खाप प्रतिनिधि जगवीर मलिक, राज्याण खाप प्रतिनिधि राजबीर राज्याण और फौगाट खाप प्रतिनिधि चांदराम फौगाट आदि मौजूद रहे।