{"_id":"61eee6ddfef1ac1a5b59b2d6","slug":"rewari1643046621","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम नहीं मानने वालों के काटे चालान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
यातायात नियम नहीं मानने वालों के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी।जिले में यातायात नियम नहीं मानने वाले वाहन चालकों से यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को धड़ाधड़ चालान काटे जा रहे हैं। लगभग हर चौराहे पर पुलिस इस काम में जुटी है। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए यातायात पुलिस जहां सड़कों और चौराहों पर दिखाई दे रही है, वहीं जिला मुख्यालय पर राव तुलाराम स्टेडियम और उपमंडल स्तर पर आयोजित पूर्ण गणवेेश पूर्वाभ्यास स्थलों के आस पास आज काफी सख्त सख्त दिखी।
विज्ञापन
शहर के सरकुलर रोड के अलावा भाड़ावास चौक, नाईवाली चौक, बस स्टैंड, पुराना कोर्ट रोड समेत कई अन्य जगहों पर यातायात पुलिस की ओर से आज बिना हेलमेट या मास्क, पूर्ण दस्तावेज पास नहीं होने पर वाहन चालकों के चालान काटे गए। शहर में वन वे सिस्टम खत्म होने के बाद अब 26 जनवरी को लेकर जिला पुलिस अधिक सतर्कता बरत रही है ताकि शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति में कोई बाधा उत्पन्न ना हो।
-------------
गणतंत्र दिवस पर शहर में किसी भी असामाजिक तत्व पर नजर रखने के लिए पुलिस वाहन चालकों पर सख्ती बरत रही है। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसएचओ रामानंद।