फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   आर्मी भर्ती उम्र में छूट की मांग को लेकर मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन

आर्मी भर्ती उम्र में छूट की मांग को लेकर मिनी सचिवालय पर प्रदर्शन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। आर्मी भर्ती उम्र में छूट की मांग को लेकर सैंकड़ों युवाओं ने शहर के नेहरू पार्क से लेकर सचिवालय तक पैदल मार्च निकालकर मिनी सचिवालय पर जोरदार प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। बाद में केंद्रीय रक्षा मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी हरिप्रकाश बंसल को दिया। युवाओं ने इस ज्ञापन की प्रतियां ट्वीटर, ईमेल और अन्य संचार माध्यमों से केंद्रीय रक्षा मंत्री तक भेजे जाने की बात भी कही। ज्ञापन लेने के बाद डीडीपीओ ने आश्वासन दिया कि जल्द इस ज्ञापन को रक्षा मंत्री तक भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दो साल से भारतीय सेना में भर्ती पर रोक लगी हुई है, जिसके खिलाफ आज यहां युवाओं ने मोर्चा संभालते हुए अपना विरोध प्रदर्शित किया। युवाओं का कहना है कि दो साल से लिखित परीक्षा पास कर लेने के बावजूद उनके फिजीकल नहीं हुए, जिसके चलते नौजवान आयु अधिक हो जाने की वजह से भर्ती होने की दौड़ से बाहर हो गए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय रक्षा मंत्री के नाम भेजे ज्ञापन में यह मांग उठाई कि ऐसे युवाओं को दो साल आयु में रियायत देते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से काम का अधिकार देने के साथ ही इसे मौलिक अधिकार बनाने की मांग भी उठाई। ये युवा सबसे पहले सुभाष पार्क में एकत्रित हुए। इन्होंने बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रेवाड़ी शहर में एक नए आंदोलन की शुरूआत की। इसमें आईजीयू के इनसो प्रधान रवि मसीत, सामाजिक कार्यकर्ता कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, डीवाईओ संगठन के सचिव अजय सिंह, नरेश कुमार, विवेक सिंह, मनोज ने युवाओं संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed