{"_id":"5fe6d6678ebc3e3ba64210a2","slug":"rewari1608963687","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन का असर\nदिल्ली-जयपुर हाईवे 48 पर हरियाणा-राजस्थान सीमा के खेड़ा बॉर्डर से लेकर गुरुग्राम तक जाम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
किसान आंदोलन का असर दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 पर हरियाणा-राजस्थान सीमा के खेड़ा बॉर्डर से लेकर गुरुग्राम तक जाम
विज्ञापन
हाईवे पर बनी जाम की स्थिति
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-स्कूल व ड्यूटी पर पहुंचने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ रहा है घंटो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
किसान आंदोलन के चलते शुक्रवार को खेड़ा बॉर्डर पर दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 के पूरी तरह बंद होने से से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों घंटो जाम में फंसने को मजबूर हैं, स्कूल से फैक्ट्रियों में जाने वाले लोगों को भी घंटो जाम में फंसना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली व केएमपी से जयपुर की ओर जाने वाले माल वाहकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
जाम से बचने के लिए डायवर्जन प्वाइंट...
-रेवाड़ी-गुरुग्राम सीमा के कापड़ीवास बॉर्डर पर...दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुग्राम की ओर से ओर वाले वाहनों को आकेड़ा-भिवाड़ी-तीजार-अलवर की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। यहां से अलवर होते हुए वाहन चालक जयपुर जा सकते हैं। इसके लिए 100 किमी. तक ज्यादा दूरी तय करनी पड़ सकती है।
-धारूहेड़ा फ्लाईओवर के नीचे....यहां पर वाहन चालक भगत सिंह चौक, टपुकड़ा, तिजारा, किसनगढ़ से अलवर होते हुए जयपुर जा सकते हैं।
-मसानी पुल..यदि वाहन चालक मसानी बैराज के पास फंसे हुए हैं तो उन्हें रेवाड़ी शहर होते हुए कुंड, नारनौल, नांगल चौधरी, पनियाला मोड से कोटपुतली होते हुए जयपुर जा सकते हैं।
विज्ञापन
-रोहतक-रेवाड़ी हाईवे 71 से जयपुर जाने वाले चालक...इस हाईवे से जयुपर की ओर जाने वाले वाहन चालक बांबड कट से रेवाड़ी-नारनौल रोड होते हुए नांगल चौधरी से पनियाला मोड से कोटपुतली जा सकते हैं। यहां से दोबार एनएच-48 पर आ जाएंगे।
-एनएच-48 कसौला चौक.....यहां से वाहन चालक गढ़ी बोलनी होते हुए कोटकासिम, खैरथल, अलवर होते हुए जयपुर जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन