फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   रेवाड़ी में निर्माणाधीन मकान गिरा

रेवाड़ी में निर्माणाधीन मकान गिरा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी में निर्माणाधीन मकान गिरा
निर्माणाधीन मकान को देखते लोग - फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी शहर के झज्जर चौक के पास नई बस्ती में वीरवार को निर्माणाधीन मकान गिर गया, इसमें दो मजदूर दब गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मजदूरों को मलबे से निकालकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। गनीमत रही कि मजदूरों को ज्यादा चोट नहीं लग पाई। लेकिन जिस तरह से तंग गलियों में नियमों तो ताक पर रखकर निर्माण किए जा रहे हैं, नगर परिषद अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि झज्जर चौक पर एवरेस्ट मेटल के पीछे स्थित एक कालोनी में पुराने भवन को तोड़कर नया भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। लेकिन सुबह के समय मकान गिर गया, अभी मकान गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल विभाग व नगर परिषद अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed