Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
दिल्ली कूच के लिए दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित हरियाणा- राजस्थान बॉर्डर पर जुटने लगे किसान
{"_id":"5fd367868ebc3e3e80595f92","slug":"rewari1607690118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली कूच के लिए दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित हरियाणा- राजस्थान बॉर्डर पर जुटने लगे किसान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दिल्ली कूच के लिए दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित हरियाणा- राजस्थान बॉर्डर पर जुटने लगे किसान
दिल्ली जयपुर हाईवे स्थितरेवाड़ी के से सटे हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर तैनात पुलिस बल
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
-
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जीटी रोड सहित कई हाइवे पर कृषि कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर बैठे किसानों को समर्थन देने के लिए शनिवार को राजस्थान के किसान दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित रेवाड़ी सीमा से सटे राजस्थान बॉर्डर पर जुटना शुरू हो गए हैं। इसके चलते किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर वाटर कैनन की गाड़ी सहित बैरिकेड्स लगाकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इससे पहले भी राजस्थान के किसानों ने भारत बंद आह्वान पर दिल्ली की ओर कूच करने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने किसानों को रेवाड़ी सीमा में नहीं घुसने दिया था। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि पूरे राजस्थान के किसानों से संपर्क किया जा रहा है। किसान वीरवार को दोपहर के समय दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान रेवाड़ी के खेड़ा बॉर्डर स्थित राजस्थान सीमा पर जुटने शुरू हो गये हैं। उन्होंने कहा कि किसान शांति पूर्व दिल्ली की ओर कूच करेंगे, लेकिन यदि उनको रोका गया तो वह हाइवे पर ही धरने पर बैठ जाएंगे। रेवाड़ी पुलिस की ओर से हाइवे पर किसी भी तरह की बाधा नहीं आने दी जाएगी। बॉर्डर सहित हाइवे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।