फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर रेवाड़ी में धक्का बड़ी वास कट पर टकराई 10 से अधिक वाहन, लगा लंबा जाम

दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर रेवाड़ी में धक्का बड़ी वास कट पर टकराई 10 से अधिक वाहन, लगा लंबा जाम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे पर रेवाड़ी में धक्का बड़ी वास कट पर टकराई 10 से अधिक वाहन, लगा लंबा जाम
हाईवे पर टकराए वाहन। - फोटो : Amar Ujala
दिल्ली जयपुर नेशनल हाईवे संख्या 48 पर रेवाड़ी में कापरीवास कट के पास शनिवार सुबह आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए जिससे अनेक लोग घायल हुए हैं, वहीं करीब 1 घंटे तक हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही ।मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया। हालांकि गंभीर चोट किसी को नहीं आई है लेकिन जिन लोगों को हल्की चोट है उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:00 बजे राजस्थान के भिवाड़ी की ओर से आया एक कैंटर अचानक हाईवे की तरफ मुड़ गया इससे दिल्ली की तरफ से आ रहे वाहन एक के बाद एक के बाद आपस में टकराते गए और देखते-देखते 10 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इसमें बाइक सवार व कार चालक घायल हुए हैं। सुबह-सुबह आसपास के उद्योगों में ड्यूटी पर जाते हुए कई कर्मचारी भी ट्राले की चपेट में आकर घायल हुए।
विज्ञापन
राहत की बात है रही कि इतने गम्भीर हादसे के बाद भी कोई जनहानि नही हुई। कापड़ीवास कट पर सुबह-शाम बहुत भारी जाम की स्थिति बनी रहती है। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed