फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   आढ़ती से बदमाशों ने तीन पत्र भेज मांगी दो करोड़ की फिरौती

आढ़ती से बदमाशों ने तीन पत्र भेज मांगी दो करोड़ की फिरौती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। बाबरपुर के आढ़ती से बदमाशों में 15 दिन में तीन चिट्ठी भेजकर दो करोड़ की फिरौती मांगी और मांग पूरी ना करने पर बदमाशों ने आढ़ती के उसके बेटे व पोते को जान से मारनेे की दी। आढ़ती ने सदर थाना पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जान माल की हानि बताते हुए शिकायत दी हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों तक पहुंचने के लिए हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में श्री चंद पुत्र पुरुषोत्तम निवासी बाबरपुर मंडी ने बताया कि उसका अनाज मंडी बाबरपुर में आढत का काम है। उसको गत 14 सितंबर को उस के गोदाम पर रखी एक चिट्ठी मिली। जिसमें 2 करोड रुपए की फिरौती मांगी हुई थी और आरोपियों की मांग पूरी ना करने पर बेटे व पोते को जान से मारने की धमकी दी। वही 23 सितंबर को दूसरी चिट्ठी उसके खेत के ट्यूबल पर रखी हुई मिली, जिसमें उसको वार्निंंग दी गई थी। इसकेे अलावा तीसरी चिट्ठी 1 अक्टूबर को ट्यूबल के रास्ते पर एक किसान खुशी राम ने उसको दी। तीसरी चिट्ठी में दो करोड़ की बजाय एक करोड़ की फिरौती मांगी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ सदर थाना पुलिस को जान का खतरा बता कर शिकायत दी। वही सदर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए मामले कीी गहनता से जा शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed