{"_id":"5d6596718ebc3e93de123076","slug":"student-election-panchkula-news-pkl348779957","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के दौरान 124 स्टूडेंट फैला सकते हैं अशांति, लिस्ट हुई तैयार","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव के दौरान 124 स्टूडेंट फैला सकते हैं अशांति, लिस्ट हुई तैयार
Wed, 28 Aug 2019 11:33 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख तय होते ही यूटी पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने ऐसे 124 छात्र नेताओं और छात्रों उपद्रवियों की लिस्ट तैयार कर ली है, जो अलग-अलग पार्टियों के छात्र नेता और छात्र चुनावी माहौल खराब करने, मारपीट व लड़ाई झगड़े का काम कर सकते हैं। चुनाव का माहौल खराब होते ही पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर सकती है।
यूटी पुलिस इस बार पीयू चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसे लेकर यूटी पुलिस ने पहले ही उन 124 लोगों की सूची बनाई है, जो कैंपस में कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं। इन 124 छात्रों और छात्र नेताओं में पीयू के 101 और सेक्टर-11 स्थित कालेज के 23 छात्र शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार इस लिस्ट में पंजाब यूनिवर्सिटी में वर्तमान में पढ़ने वालों के साथ-साथ पढ़ाई छोड़कर जाने वाले भी शामिल हैं। वहीं, पुलिस का दावा है कि इन नामों में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं, जिन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की मानें तो छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुड़दंग मचाने वाले छात्रों पर पहले से ही पीयू में दाखिल होने पर पाबंदी लगा सकती है।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस ने एरिया में मुस्तैदी बढ़ा दी है। पुलिस का कहना है कि छात्र संघ चुनाव को देखते हुए अपराधियों पर कोई भी नरमी नहीं बरती जाएगी। वहीं, अगर पिछले साल की बात करें तो चुनाव के दौरान हंगामा न के बराबर हुआ था। पिछले रिकार्ड को देखते हुए पुलिस ने इस बार भी एरिया में गश्त बढ़ा दी है।