{"_id":"5f21c05e8ebc3e63e125f394","slug":"preparation-to-open-schools-from-tenth-to-twelfth-in-haryana-panchkula-news-pkl3830116135","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 10वीं से 12वीं के स्कूल खोलने की तैयारी, शिक्षामंत्री बोले- कुछ शर्तें माननी पड़ेंगी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
हरियाणा में 10वीं से 12वीं के स्कूल खोलने की तैयारी, शिक्षामंत्री बोले- कुछ शर्तें माननी पड़ेंगी
Thu, 30 Jul 2020 02:54 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
हरियाणा सरकार अनलॉक-3 में स्कूल खोलने की तैयारी कर रही है। 10, 11 और बारहवीं क्लास के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। अभिभावकों की मर्जी पर निर्भर करेगा कि वह अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं या नहीं।
स्कूल शिक्षा विभाग का बच्चों, अभिभावकों पर कोई दबाव नहीं होगा। एक क्लास के 15 से 20 बच्चों को एक शिफ्ट में बुलाया जाएगा। बुधवार को शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यह जानकारी दी। वह विद्यालय अध्यापक संघ के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बैठक में संघ का प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान सीएन भारती की अध्यक्षता में मौजूद रहा। सिविल सचिवालय में हुई बैठक में सबसे पहले 1983 पीटीआई को बहाल करने का मुद्दा उठा। इस पर शिक्षा मंत्री ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
13 अगस्त के बाद जेबीटी के अंतर जिला स्थानांतरण व 2017 वाले पीआरटी को स्थायी जिले अलॉट करने सहित सभी वर्गों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सामान्य तबादले अगस्त में करने का आश्वासन उन्होंने दिया। सरकार से दादरी-भिवानी जिलों के ऑप्शन की जिला चयन की अप्रूवल ले ली गई है।
मंत्री ने कहा कि सभी वर्गों के भर्ती संबंधी आंकड़े इकट्ठे किए जा रहे हैं, उसके बाद जल्दी भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। रेशनेलाइजेशन के तहत प्राइमरी में 1:25, मिडिल में 1:30 सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में 1:35 के अनुपात पर भी चर्चा हुई।
कंवर पाल ने कहा कि कोरोना काल में नौवीं से 12वीं की फीस और बीपीएल बच्चों को मुफ्त पाठ्य पुस्तकें देने की मुख्यमंत्री की घोषणा को लागू करवाया जाएगा। 7,500 एसीपी के मामलों को ऑनलाइन स्वीकृत कर दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य मांगों पर भी चर्चा हुई, जिन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया गया।