{"_id":"5af355a54f1c1b56098b9041","slug":"101525896613-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाबी बनाने आए, कपड़ा व्यापारी के घर से 8 लाख के सोने-चांदी के गहने उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाबी बनाने आए, कपड़ा व्यापारी के घर से 8 लाख के सोने-चांदी के गहने उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 10 May 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
घर में चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-35/डी के मकान नंबर-3424/1 निवासी पानीपत में कपड़ा व्यापारी चंद्र अरोड़ा के घर तिजोरी की चाबी बनाने आए दो अज्ञात की-मेकर आठ लाख रुपये के सोने व डायमंड के गहने ले उड़े। वारदात का पता बीते मंगलवार को उस समय लगा, जब उन्होंने मार्केट से किसी अन्य चाबी बनाने वाले को घर बुलाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
की-मेकर ने चाबी तैयार कर तिजोरी खोली तो उसे खाली देख चंद्र अरोड़ा हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की। घर पहुंचे सेक्टर-36 थाने के एसएचओ रणजोध सिंह को चंद्र अरोड़ा ने बताया कि बीती 30 अप्रैल को बाजार से दो की-मेकर को तिजोरी की चाबी बनाने के लिए बुलाया था। इस दौरान वह चाय पीने सहित अन्य काम में व्यस्त हो गए और की-मेकर चाबी बनाने का प्रयास करते रहे।
कुछ समय बाद की-मेकर ने तिजोरी नहीं खुलने की बात कही और दोबारा विशेष टूल लाकर उसे खोलने को कहा। इसी बीच दोनों की-मेकर तिजोरी खोलकर उसमें रखे आठ लाख के गहने अपने बैग में डाल चुके थे। करीब एक सप्ताह तक की-मेकर के दोबारा नहीं लौटने पर चंद्र अरोड़ा ने मार्केट से दूसरे की-मेकर को बुलाकर तिजोरी खुलवाई तो उसे खाली पाया। सेक्टर-36 थाना पुलिस मार्केट के दुकानदारों सहित अन्य लोगों से की-मेकर का सुराग तलाशने का प्रयास किया। फिलहाल अभी कोई सफलता नहीं मिली है।