फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Changes in the date sheet of online test of government schools students

विद्यार्थी ध्यान दें! पंजाब के सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन टेस्ट की डेटशीट बदली, अब इस दिन होंगे

Sat, 04 Jul 2020 12:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 04 Jul 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Changes in the date sheet of online test of government schools students
सांकेतिक तस्वीर
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाशोत्सव संबंधी सरगर्मियों के मद्देनजर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का द्विमासिक मूल्यांकन करने के लिए ऑनलाइन टेस्ट के लिए जारी की गई डेटशीट में बदलाव किया है।
विज्ञापन


पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर 6वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का सब्जेक्टिव टेस्ट टीचर-स्टूडेंट वाट्सएप ग्रुप द्वारा ऑनलाइन लिया जाएगा। ये ऑनलाइन टेस्ट अब 6 जुलाई के बजाय 13 को शुरू होकर 18 जुलाई को खत्म होंगे। इस संबंधी प्रश्न-पत्र हेड ऑफिस द्वारा तैयार करके ऑनलाइन भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


20 अंकों के टेस्ट में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। प्रवक्ता के अनुसार विद्यार्थियों के यह टेस्ट चेक करने के लिए सभी विषयों के अध्यापकों को एक हफ्ते का समय दिया जाएगा। विषयों के अध्यापक कक्षा इंचार्ज के साथ मिलकर विद्यार्थियों के अंकों का रिकॉर्ड तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


6वीं से 10वीं कक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है, जबकि 11वीं और 12वीं की डेटशीट स्कूल प्रमुख अपने स्तर पर तैयार करेंगे और ऑनलाइन पेपर लेंगे। गौरतलब है कि 6वीं से 12वीं का अप्रैल से मई तक का द्विमासिक सिलेबस टीवी चैनलों, जूम क्लासों, पीडीएफ असाइनमेंटों द्वारा पहले ही भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed