{"_id":"5d23aca48ebc3e6cae4ee3f2","slug":"156261901713-panchkula-news150","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खत्म हुआ इंतजार और कॉलेजों में दाखिला पाने को उमड़ा स्टूडेंट्स का सैलाब, हजारों ने किया अप्लाई","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
खत्म हुआ इंतजार और कॉलेजों में दाखिला पाने को उमड़ा स्टूडेंट्स का सैलाब, हजारों ने किया अप्लाई
Tue, 09 Jul 2019 10:43 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
दाखिला कराने आए छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेजुएशन में दाखिला लेने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स का इंतजार सोमवार को खत्म हो गया। पहले दिन यूटी पूल के अंतर्गत आने वाले स्टूडेंटस के डॉक्यूमेंट जमा हुए। शहर के हर कॉलेजों में स्टूडेंट्स सुबह से ही डॉक्यूमेंटेशन के लिए पहुंचे। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से सेंट्रलाइज्ड एडमिशन करने के बाद सोमवार को यूटी के जनरल कोटे के स्टूडेंट को डॉक्यूमेंटेशन के लिए बुलाया गया था।
सुबह 7 बजे से ही पहुंचने लगे स्टूडेंट्स और परिजन
कॉलेजों में दाखिले का पहला दिन होने की वजह से सोमवार को बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स ने अपने डॉक्यूमेंट जमा करवाए। सुबह 9 बजे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरु हुई लेकिन कई स्टूडेंट्स और उनके परिजन सुबह 7 बजे से ही कॉलेज के बाहर पहुंचने लगे थे। पहले दिन भीड़ ज्यादा होने की वजह से स्टूडेंट्स को बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद स्टूडेंट्स ने अपने पसंदीदा स्ट्रीम में दाखिला लेने के लिए प्रक्रिया पूरी की।
कॉलेजों के बाहर लगा जाम, पुलिस ने काटा चालान
कॉलेजों में डॉक्यूमेंट जमा करवाने आए स्टूडेंट्स ने कॉलेजों के गेट पर जमा होने से वहां पर काफी भीड़ एकत्रित हुई। उसके अलावा जो स्टूडेंट्स वाहनों से आए थे उनकी वजह से भी जाम की स्थिती बनी रही। शहर के हर कॉलेजों के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई नजर आई। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज और सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के बाहर ट्रैफिक पुलिस चालान भी काटती नजर आई।

48 हजार 972 स्टूडेंट्स ने किया है अप्लाई
सेंट्रलाइज्ड एडमिशन के लिए 21 हजार 41 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। उसके अलावा 27 हजार 931 स्टूडेंट्स ने नॉन सेंट्रलाइज्ड में आवेदन किया था। इनमें नॉन यूटी पूल के स्टूडेंट्स के लिए 15 प्रतिशत कोटा रखा गया है। पहले दिन बी. कॉम में दाखिला लेने के लिए सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज, सेक्टर-36 स्थित एमसीएम कॉलेज और सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में स्टूडेंट्स की ज्यादा भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा सेक्टर-50 स्थित बिजनेस कॉलेज में भी बी.कॉम के लिए स्टूडेंट्स ने अपने दस्तावेज जमा करवाए।
एमसीएम कॉलेज के लिए लड़कियों में क्रेज
सेक्टर-36ए स्थित एमसीएम कॉलेज में नए सेशन में एडमिशन के पहले दिन काफी हलचल रही। सभी एमए कोर्सेस, बीए, पीजीडीएमसी और पीजीडीसीए के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए छात्राओं के भारी भीड़ देखने को मिली। बीए प्रथम वर्ष में सायकोलोजी, सोशोलॉजी, इंग्लिश इलेक्टिव, मैथमेटिक्स में एडमिशन का कट ऑफ़ 90 प्रतिशत से ऊपर रहा। एमए विभिन्न विषयों में भी हाई कट ऑफ देखने को मिली एमएससी मैथमेटिक्स में 75 प्रतिशत, एमए इकोनॉमिक्स में 68 प्रतिशत और एमए इंग्लिश में कट ऑफ 60 प्रतिशत थी। प्रोफेशनल कोर्सेस जैसे पीजीडीएमसी, पीजीडीसीए एवं ऐड-ऑन कोर्सेस में छात्राओं भी छात्राओं का भरपूर रुझान देखने को मिला।
पहले दिन डीएवी कॉलेज में बीए की 560 सीटें भरी
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज में पहले दिन काफी भीड़ देखने को मिली। पहले दिन विभिन्न कोर्सों में कॉलेज का कट ऑफ ज्यादा रहा। बीसीए में कट ऑफ 80 स्कोर, बीबीए में 81, बी-कॉम में 99, बीएससी (नॉन मेडिकल) में 50, बीएससी कंप्यूटर साइंस में 70, बीएससी मेडिकल में 60, बीएससी बॉयोटेक में 74, बीएससी (ऑनर्स) बॉयोटेक में 82.8 रहा। इसके अलावा पहले दिन कॉलेज में बीए की 560 सीट्स पर स्टूडेंट्स को दाखिला मिला है।

एसडी कॉलेज में बी.कॉम का कटऑफ रहे 115
सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में काउंसिलिंग केपहले दिन स्टूडेंट्स की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। कॉलेज में बी.कॉम में दाखिाला लेने का क्रेज आवेदन के समय ही नजर आ रहा था। यूटी पूल (जनरल कैटेगरी) में बी.कॉम कोर्स के लिए कटऑफ 115 रहा। उसके अलावा बीबीए के लिए 97.16, बीसीए के लिए 111.60, बीएससी मेडिकल के लिए 93.40 और बी.एससी नॉन मेडिकल के लिए 94.60 स्कोर रहा। इसके साथ ही कॉलेज में बीए कोर्स में दाखिला के लिए कई स्टूडेंट्स को एंट्री मिली है।
सरकारी कॉलेजों में भी पहले दिन कटऑफ रहा हाई
काउंसलिंग के पहले सेक्टर-11 के दोनों कॉलेजों के अलावा सेक्टर-42, 46, 50 के कॉलेजों में कटऑफ हाई रहा। जहां एक ओर शहर के प्राइवेट कॉलेजों में स्टूडेंट्स जमावड़ा देखने को मिला वहीं सरकारी कॉलेजों में भी भीड़ कम नहीं थी। जीसीजी-11 में बी.कॉम कोर्स के लिए कटऑफ 95.4 प्रतिशत रहा। उसके अलावा बीए के लिए 70, बीसीए के लिए 77.4, बीएससी मेडिकल के लिए 74.8 और बी.एससी नॉन मेडिकल के लिए 71.6 और बीएससी कंप्यूटर साइंस के लिए 67.4 प्रतिशत रहा। वहीं, सेक्टर-26 स्थित खालसा कॉलेज में बी-फार्मा में ज्यादा दाखिला मिला।