फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   study cafe opening in sector 14 panchkula inner market

खुशखबरीः पंचकूला में खुल गया स्टडी कैफे, पढ़ाई करने को अब नहीं जाना होगा बाहर, फायदा उठाएं

Sat, 06 Jul 2019 10:43 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 06 Jul 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
study cafe opening in sector 14 panchkula inner market
फाइल फोटो
छात्रों को पढ़ाई करने के लिए अब एकांत जगह या लाइब्रेरी की तलाश में किसी अन्य शहर या दूरदराज के क्षेत्र में नहीं जाना होगा। क्योंकि अब एक महिला लाइब्रेरियन नीतू शर्मा ने पंचकूला, सेक्टर-14 की इनर मार्केट में स्टडी कैफे नाम से लाइब्रेरी तैयार की है। लाइब्रेरी की डायरेक्टर नीतू शर्मा ने बताया कि द स्टडी कैफे मार्केट के एससीओ नंबर 136 के सेकेंड फ्लोर (नजदीक रफल्स हॉस्पिटल) है। उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में न केवल स्कूल व कॉलेज के छात्र, बल्कि हर उम्र वर्ग के लोग शांत माहौल में पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


लाइब्रेरी में कॉरपोरेट आफिस की तर्ज पर स्टडी स्पेस दिया गया है। इसके अलावा लाइब्रेरी में फ्री वाई-फाई, न्यूजपेपर, मैगजीन और चाय, कॉफी का प्रबंध भी है। नीतू शर्मा ने बताया कि लाइब्रेरी में हर उम्र वर्ग के स्टूडेंट आने शुरू हो गए हैं। यह स्टूडेंट फुल टाइम और पार्ट टाइम लाइब्रेरी की सुविधा ले रहे हैं। नीतू शर्मा ने बताया कि लाइब्रेरी में सफाई का विशेष प्रबंध रखा गया है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी सप्ताह के सातों दिन खुली रहेगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
विज्ञापन


नीतू शर्मा ने बताया कि वह स्वयं भी लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री कर चुकी हैं। इसी कारण वह पंचकूला में लाइब्रेरी स्थापित करने पर लंबे समय से विचार कर रही थी। क्योंकि स्टूडेंट्स को यहां से किसी लाइब्रेरी में जाने के लिए चंडीगढ़ जाना पड़ता था। इससे स्टूडेंट का समय और पैसा दोनों व्यर्थ होते थे। स्टडी कैफे लाइब्रेरी के खुले रहने का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बताया। नीतू शर्मा ने बताया कि प्रबंधन द्वारा लाइब्रेरी को नाइट शिफ्ट में खोलने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह एक स्टूडेंट की लाइफ में लाइब्रेरी के महत्व को समझती हैं। इसी कारण उन्होंने पंचकूला में लाइब्रेरी की स्थापना की। डायरेक्टर नीतू ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर स्टूडेंट्स को लाइब्रेरी में निशुल्क दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed