फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   punjab university india coffee house going to close

पंजाब यूनिवर्सिटी के इंडिया कॉफी हाउस पर कल लग जाएगा ताला, स्टूडेंट्स तस्वीरों में संजो रहे यादें

Sat, 29 Jun 2019 10:22 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 29 Jun 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
punjab university india coffee house going to close
इंडिया कॉफी हाउस - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब यूनिवर्सिटी की शान माने जाने वाले स्टूडेंट सेंटर के टॉप फ्लोर पर स्थित इंडिया कॉफी हाउस रविवार को बंद हो जाएगा। पीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. इमैनुएल नाहर ने बताया कि इंडिया कॉफी हाउस की जगह एक वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कैंटीन के मालिक को रुकने का आग्रह किया गया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। प्रो. नाहर ने बताया कि कैंटीन के मालिक जॉय कुरुविला ने निजी कारणों की वजह से यहां से जाने का मन बना लिया है। इंडिया कॉफी हाउस के मालिक ने पीयू में लगभग 50 साल सर्विस दी, जिसके लिए सोमवार को उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


कैंटीन के मालिक ने समान समेटना किया शुरू
कैंटीन के मालिक जॉय कुरुविला का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि उनकी जगह जो कोई भी व्यक्ति कैंटीन लेगा, उसे वह अपना सामान बेच देंगे क्योंकि वह केरल जा रहे हैं, ऐसे में वह इस सामान का क्या करेंगे, लेकिन वर्तमान में पीयू की ओर से ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिसकी वजह से वह अब सामान समेट रहे हैं। इंडिया कॉफी हाउस में वर्तमान समय में तीन कर्मचारी काम करते हैं, वह भी कैंटीन के बंद होने की बात से काफी दुखी हैं। हालांकि, तीनों कर्मचारी स्थानीय हैं, इसलिए उन्हें दूसरा काम मिल जाएगा।
विज्ञापन


सेल्फी लेकर स्टूडेंट्स इंडिया कॉफी हाउस को रख रहे यादों में जिंदा
इंडिया कॉफी हाउस के बंद होने की खबरों के बाद पीयू के पुराने स्टूडेंट्स कैंटीन को आखिरी बार देखने, इडली-डोसा और कॉफी पीने के लिए जुटने शुरू हो गए हैं। पीयू के कई पुराने स्टूडेंट इंडिया कॉफी हाउस को यादों में जिंदा रखने के लिए सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। वह इंडिया कॉफी हाउस की ऐतिहासिक कॉफी पीने के साथ कैफे के बंद होने के कारणों पर भी बातचीत कर रहे हैं। बंद होने की खबरों से पीयू के स्टूडेंट्स काफी आहत हैं। सोशल मीडिया पर भी कैंटीन के बंद नहीं होने को लेकर अभियान चलाए जा रहे हैं। पीयू के स्टूडेंट इंडिया कॉफी हाउस के यादों को साझा कर रहे हैं। बावजूद इसके कैंटीन के मालिक जॉय कुरुविला ने वापस केरल जाने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed