{"_id":"5d1678fa8ebc3e3c8653c2b8","slug":"15617538301711-panchkula-news158","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"11वीं एडमिशन: अलॉट हुए स्कूल में फीस और डॉक्यूमेंट जमा कराने का आखिरी दिन, मौका छूट न जाए","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
11वीं एडमिशन: अलॉट हुए स्कूल में फीस और डॉक्यूमेंट जमा कराने का आखिरी दिन, मौका छूट न जाए
Sat, 29 Jun 2019 10:22 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में एडमिशन के लिए पहुंचे विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11वीं कक्षा में दाखिले के लिए शुक्रवार को चंडीगढ़ के स्कूलों में लाइन लगी रही। स्कूल व स्ट्रीम अलॉट होने के बाद सभी स्टूडेंट्स फीस और डॉक्युमेंट्स जमा कराने पहुंचे। इस दौरान डॉक्युमेंट्स पूरे नहीं होने की वजह से कई स्टूडेंट्स को स्कूल के चक्कर भी लगाने पड़े। हालांकि जो स्टूडेंट्स शुक्रवार को फीस और डॉक्युमेंट्स जमा नहीं करा पाएं हैं, वह शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्कूल में फीस जमा करा सकते हैं। 1 जुलाई से क्लासेज शुरू हो जाएंगी। जो स्टूडेंट्स अपने स्कूल व स्ट्रीम को लेकर संतुष्ट नहीं हैं, वह 15 जुलाई से शुरु होने वाली दूसरी काउंसलिंग में आवेदन कर सकते हैं।
दाखिला के वक्त यह डॉक्युमेंट्स रखें साथ
- स्टूडेंट और उसके परिजनों के साइन किए हुए रजिस्ट्रेशन फार्म
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट या रिपोर्ट कार्ड
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- ग्रेडेशन सर्टिफिकेट (स्पोर्ट्स कैटेगरी में दाखिला लेने वालों के लिए)
- तीन पासपोर्ट साइज की लेटेस्ट फोटो

स्टूडेंट्स को जमा करानी होगी यह फीस
जनरल कैटेगिरी एससीकैटेगिरी
स्ट्रीम ब्वॉयज गर्ल्स ब्वॉयज/गर्ल्स
आर्ट्स 1300 रुपये 1000 रुपये 600 रुपये
साइंस 1500 रुपये 1200 रुपये 700 रुपये
कॉमर्स 1300 रुपये 1000 रुपये 600 रुपये
(नोट: ऊपर दिखाई गई फीस अस्थाई है। कुल फीस दाखिले के समय स्कूल द्वारा बताई जाएगी)
दो स्कूलों में बनाए गए हेल्प सेंटर
दाखिले के समय स्कूल द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अगर कोई कमी पाई जाती है तो स्कूल फीस नहीं जमा करेगा। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट का दाखिला रद्द माना जाएगा। अगर किसी स्टूडेंट के साथ ऐसा होता है तो वह सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-35 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संशोधन के लिए एप्लीकेशन दे सकता है। किसी तरह की मदद के लिए स्टूडेंट्स 0172-2700237, 0172-2676006 पर भी संपर्क कर सकते हैं।