फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11th class admissions in chandigarh schools

चंडीगढ़ः 11वीं में दाखिले के लिए जमा करवाएं फीस, जानिए कितनी और क्या-क्या दस्तावेज चाहिएं

Fri, 28 Jun 2019 12:53 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 28 Jun 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
11th class admissions in chandigarh schools
फाइल फोटो
चंडीगढ़। 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स शुक्रवार और शनिवार को फीस जमा करवा सकते हैं। आवेदक सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक अलॉट होने वाले स्कूल में जाकर फीस जमा करा सकते हैं। एक जुलाई से क्लासेज शुरू हो जाएंगी। हालांकि, जो स्टूडेंट अपने स्कूल व स्ट्रीम को लेकर संतुष्ट नहीं होगा, वह 15 जुलाई से शुरू होने वाली दूसरी काउंसलिंग में आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन


दाखिले के समय स्कूल की ओर से सभी दस्तावेजों की जांच की जाएगी। अगर कोई कमी पाई जाती है तो स्कूल फीस नहीं जमा करेगा। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट का दाखिला रद्द माना जाएगा। अगर किसी स्टूडेंट के साथ ऐसा होता है तो वह सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सेक्टर-35 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संशोधन के लिए एप्लीकेशन दे सकता है। किसी तरह की मदद के लिए स्टूडेंट्स 0172-2700237, 0172-2676006 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


दाखिले के वक्त ये डॉक्यूमेंट्स रखें साथ
- स्टूडेंट और उनके परिजनों के साइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट या रिपोर्ट कार्ड
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- ग्रेडेशन सर्टिफिकेट (स्पोर्ट्स कैटेगरी में दाखिले के लिए)
- तीन पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटोग्राफ

 

स्टूडेंट्स को जमा करानी होगी यह फीस
जनरल कैटेगरी एससीकैटेगिरी
स्ट्रीम ब्वॉयज़ गर्ल्स ब्वॉयज़ /गर्ल्स
आर्ट्स 1300 रुपये 1000 रुपये 600 रुपये
साइंस 1500 रुपये 1200 रुपये 700 रुपये
कॉमर्स 1300 रुपये 1000 रुपये 600 रुपये

(नोट: ऊपर दिखाई गई फीस अस्थायी है। कुल फीस दाखिले के समय स्कूल की ओर से बताई जाएगी।)

साइंस में मनीमाजरा स्कूल की कटऑफ सबसे अधिक
इस बार मनीमाजरा हाउसिंग कांप्लेक्स (एमएचसी) स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साइंस में कटऑफ 94.4 प्रतिशत के साथ सबसे ज्यादा रही है। वहीं, कामर्स और आर्ट्स स्ट्रीम में सबसे ज्यादा कटऑफ सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की है। यहां कॉमर्स की 89 और आर्ट्स की 87.2 प्रतिशत कटऑफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed