फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   punjab university inspection team will visit colleges to ensure standards

चंडीगढ़ के कॉलेजों को राहत, अब मानक पूरे होने के बाद ही निरीक्षण करेगी पीयू की इंस्पेक्शन टीम

Thu, 27 Jun 2019 12:31 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 27 Jun 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
punjab university inspection team will visit colleges to ensure standards
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़
कॉलेजों को मान्यता देने के नाम पर होने वाले खेल को बंद करने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी नया कदम उठाने जा रहा है। पीयू की इंस्पेक्शन टीम की ओर से कॉलेजों का निरीक्षण तभी होगा जब वे खुद कह देंगे कि मानक पूरे कर लिए हैं। मानकों की जांच के बाद ही ऑब्जेक्शन लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी से 212 कॉलेज मान्यता प्राप्त हैं। इन कॉलेजों में जब नया कोर्स शुरू किया जाना हो या कोई नई प्रक्रिया लागू होनी हो तो उससे पहले पीयू की इंस्पेक्शन टीम जाती है जो कुछ कमियों पर ऑब्जेक्शन लगा देती है। इस कारण पूरे सालभर उस कोर्स का संचालन नहीं हो पाता। सीनेट की बैठक में गंभीर आरोप लगे भी। यह भी कहा गया कि नया कॉलेज कोई खुलता है तो उसकेभी मानक पूरे न होने पर उन्हें मान्यता मिल जाती है। इंफ्रास्ट्रक्चर भी उनके पास नहीं हो पाता है। इसकेअलावा यह भी बात रखी गई थी कि कुछ कॉलेज मानक पूरे कर भी लेते हैं तो उन्हें मान्यता नहीं मिल पाती। इन सभी झंझटों को खत्म करने के लिए एक नई नीति बनेगी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि उस नीति में यह बिंदु मुख्य होगा कि कॉलेजों का निरीक्षण तभी होगा जब वह खुद यह कह देंगे कि उन्होंने मानक पूरे कर लिए हैं। मानकों की जांच के बाद ही ऑब्जेक्शन लगाया जाएगा। नीति का कार्य एक कमेटी करेगी, जो मिल रहीं खामियों को दुरुस्त करेगी। साथ ही इस पर सुझाव भी लिए जा सकते हैं। मालूम हो कि सीनेट की बैठक में इसी मामले को लेकर विवाद हुआ था। उसकेबाद वीसी प्रो. राजकुमार ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और इस प्रक्रिया को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों को मान्यता देने में जल्दबाजी न करें
यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को आदेश दिए हैं कि कॉलेजों को मान्यता देने में जल्दबाजी न करें। पहले मानकों को ठीक से परख लें। मानक पूरे होने पर ही मान्यता दी जाए। यह भी कहा है कि यदि कोई मानक 99 फीसदी पूरा है तो उस कॉलेज को भी मान्यता प्रदान कर दी जाए। उस कार्य को रोका नहीं जाए। किसी की सिफारिश पर भी यूनिवर्सिटी काम नहीं करें। मौके पर टीम मानकों की जांच को जरूर जाएं। यूजीसी ने कहा कि कहीं भी गड़बड़ी मिलती है तो फिर उसकी जिम्मेदारी यूनिवर्सिटी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed