फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   CET PG Exam for admissions in punjab university chandigarh

पंजाब यूनिवर्सिटी में सीईटी पीजी एग्जाम शांतिपूर्ण संपन्न, 2971 ने दिया पेपर और 424 रहे गैरहाजिर

Sun, 09 Jun 2019 02:34 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 09 Jun 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
CET PG Exam for admissions in punjab university chandigarh
exam
पीयू सीईटी पीजी एग्जाम शनिवार को शांतिपूर्ण हुआ। सात केंद्रों निरीक्षण के लिए पीयू के अधिकारी पहुंचे। उन्हें सब कुछ ठीक मिला। एग्जाम में 424 स्टूडेंट गैर हाजिर रहे। पोस्ट ग्रेजुएट 25 कोर्सेज में एडमिशन के लिए एग्जाम पीयू ने सात केंद्रों पर कराया। चार सेंटर पीयू में और बाकी सेंटर पंजाब में बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 3395 स्टूडेंट शामिल होने थे, लेकिन 2971 ही शामिल हो पाए। 87.51 प्रतिशत स्टूडेंट एग्जाम में अपीयर थे। परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण डीयूआई प्रो. शंकरजी झा, रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह व एग्जाम कंट्रोलर प्रो. परविंदर सिंह ने किया।
विज्ञापन


प्रो. परविंदर सिंह ने कहा कि सभी शिक्षकों का इसमें योगदान रहा। स्टूडेंट्स के साथ में आने वाले लोगों के लिए लॉ ऑडिटोरियम व अंग्रेजी विभाग का ऑडिटोरियम खोल दिया गया था। यातायात सुचारू करने के लिए भी सभी व्यवस्था सही रही। सुरक्षा के भी बंदोबस्त ठीक रहे। एमएससी फॉरेंसिक साइंस की ओर स्टूडेंट्स का रूझान बढ़ा है। इस बार प्रवेश परीक्षा में एमए इंग्लिश के बाद इस विषय में 414 स्टूडेंट्स शामिल हुए जबकि इंग्लिश में 695 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed