फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   11th admission chandigarh

चंडीगढ़ः 11वीं में दाखिले के लिए अब 7 और 8 को करें आवेदन, 800 बच्चों के लिए मौका

Tue, 06 Aug 2019 10:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 06 Aug 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
11th admission chandigarh
apply online
11वीं कक्षा में दाखिले के लिए अब स्टूडेंट्स को 7 और 8 अगस्त को आवेदन करना होगा। पहली, दूसरी और तीसरी काउंसलिंग में दाखिले से वंचित स्टूडेंट्स इस आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन


माइग्रेशन व ट्रांसफर कराने के इच्छुक स्टूडेंट्स इस प्रक्रिया से बाहर होंगे। 7 और 8 अगस्त को शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर एक फार्म अपलोड कर दिया जाएगा, जिसे स्टूडेंट्स को डाउनलोड और भरने के बाद शहर के छह स्कूल (जीएमएसएसएस-10, जीजीएमएसएसएस-18, जीएमएसएसएस-35, जीएमएसएसएस-40, जीएमएसएसएस-एमएचसी मनीमाजरा, जीएमएसएसएस-मौलीजागरां) में सुबह 9 बजे से 1 बजे के बीच जमा करा सकेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, तीसरी काउंसलिंग के बाद शहर के 40 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की कुल 12,815 सीटें फुल हो गई हैं। सभी स्कूलों के सभी स्ट्रीमों में सीट खाली नहीं बची है। शिक्षा विभाग के अनुसार 7 और 8 अगस्त आए आवेदन के बाद स्कूलों में सीटें बढ़ाने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहरी स्टूडेंट्स की वजह से शहर के बच्चे रह गए वंचित
एजुकेशन डिपार्टमेंट के पास इस बार कुल 12 हजार 815 सीटों पर 18 हजार 575 आवेदन आए थे। इनमें से 15,931 कैंडिडेट्स का नाम मेरिट लिस्ट में जारी किया गया। यह पहली बार है जब एडमिशन के लिए विभाग के पास इतने ज्यादा आवेदन आए। आवेदनों में काफी संख्या चंडीगढ़ से बाहर के स्टूडेंट्स का रहा। जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग के पास 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए मोहाली, पंचकूला, कालका, पिंजौर, जीरकपुर, खरड़, लालड़ू, अंबाला आदि जगहों से भी स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया।


कॉलेजों में ‘यूटी पूल’ भी बड़ी वजह
चंडीगढ़ के कॉलेजों में दाखिले के लिए यूटी पूल है, इसके तहत चंडीगढ़ से 12वीं करने वालों के लिए शहर के कॉलेजों की 85 फीसदी सीटें होती हैं, बाकी 15 फीसदी पर यूटी के बाहर के विद्यार्थियों को दाखिला मिलता है। इसकी वजह से चंडीगढ़ से बाहर रहने वाले स्टूडेंट्स शहर के स्कूल से ही 11वीं और 12वीं करना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed