फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   एवीटी ने 24 घंटे से पहले सुलझाई लूट की गुत्थी , 2 आरोपी किए गिरफ्तार

एवीटी ने 24 घंटे से पहले सुलझाई लूट की गुत्थी , 2 आरोपी किए गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
एवीटी ने 24 घंटे से पहले सुलझाई लूट की गुत्थी , 2 आरोपी किए गिरफ्तार
विज्ञापन
  संवाद न्यूज़, हथीन।  सोमवार की देर सांय हथीन के न्यू बस अड्डा रोड स्थित एक दुकानदार से 3 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों द्वारा हथियारों की नोंक पर पौने तीन लाख रुपए व 2 मोबाइल लूटने के मामले की गुत्थी को एवीटी स्टाफ ने 24 घंटे से पूर्व ही सुलझा लिया है। यह जानकारी देते हुए एवीटी स्टाफ के इंचार्ज  इंस्पेक्टर सुरेश भडाना ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली , वैसे ही उन्होंने अपना खुफिया तंत्र सक्रिय कर दिया। उन्होंने बताया कि जिसके परिणाम स्वरूप दो इस लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान बदमाशों से सख्ती से पूछताछ कर लूटी गई रकम , वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा व इनके तीसरे फरार साथी के बारे में भी पूछताछ कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed