फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   डकोरा रोड पर गोच्छी ड्रेन से बाईक व युवक का शव बरामद

डकोरा रोड पर गोच्छी ड्रेन से बाईक व युवक का शव बरामद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:40 PM IST
विज्ञापन
डकोरा रोड पर गोच्छी ड्रेन से बाईक व युवक का शव बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी होडल ।बाबरी मोड़ स्थित अनाज मंडी से गांव डकोरा सड़क मार्ग पर गांव बंचारी के निकट गोच्छी ड्रेन में बाईक सवार युवक के गिरने का मामला सामने आया है बाईक पर कितने लोग सवार थे यह ज्ञात नही हो सका है । घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी बलवीर सिंह,थाना प्रभारी होडल मोहम्मद इलियास व मुंडकटी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह सिहाग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए ।ड्रेन में पानी गहरा होने के कारण पुलिस ने तुरंत मामले की सूचना दमकल विभाग को दी दमकल विभाग के कर्मचारी गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गए ।पुलिस ने गोताखोरों की मदद से ड्रेन में गिरी बाईक और एक युवक का शव बरामद कर लिया ।पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि मृतक युवक के साथ और कौन था ।पुलिस ने मृतक के पास से एक मोबाईल फोन बरामद किया लेकिन खबर लिखे जाने तक उक्त मोबाईल चालू नही हो सका ।डीएसपी बलवीर सिंह ने मौके पर मौजूद आस पास के गांव के लोगों से मृतक युवक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नही हो सकी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed