{"_id":"5e897cfa8ebc3e768e08a520","slug":"mustards-losses-up-to-75-in-2567-hectare-in-narnaul24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरसों की 2567 हेक्टेयर में 75 फीसदी तक हुआ नुकसान, 11500 किसानों को मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सरसों की 2567 हेक्टेयर में 75 फीसदी तक हुआ नुकसान, 11500 किसानों को मिलेगा मुआवजा
विज्ञापन
गेहूं की फसल ओला से खराब हुई - फ़ाइल फोटो
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का सर्वे कार्य पूरा हो गया है। ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का अब जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। विभाग के पास 16500 किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
209 गांवों में अधिक नुकसान की शिकायत मिलने पर एसडीएम व तहसीलदार ने सर्वे कर रिपोर्ट सौंप दी है। कुल 351 गांवों का सर्वे हुआ है। जिले में सरसों की 20976 हेक्टेयर में 25 फीसदी, 20677 हेक्टेययर में 50 फीसदी, 2567 हेक्टेयर में 75 फीसदी और 50 हेक्टेयर में सौ फीसदी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जसविंद्र ने बताया कि मार्च में ओलावृष्टि से किसानों की सरसों,गेहूं,चना व जौ की फसल खराब हो गई थी। ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों के मुआवजे के लिए विभाग ने किसानों से आवेदन मांगे थे। जिसमें 16500 किसानों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया था। 209 गांवों में अधिक नुकसान की शिकायत मिलने पर एसडीएम व तहसीलदार ने सर्वे कर विभाग को रिपोर्ट सौंप दी है। 142 गांवों में कम शिकायतें आई थी। इन गांवों को अधिकारियों ने दौरा कर रिपोर्ट तैयार की है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फसल इंश्योरेंश कराया हुआ है, उन किसानों के आवेदन लिये गये है। 16500 आवेदनों में पांच हजार आवेदनों सही नहीं मिले हैं। इन किसानों का ऑनलाइन जमीन के रिकार्ड में कमी मिली है। ऐसे किसानों की बैंक से डिटेल ली जा रही है। अगर बैंक से इंश्योरेंश करने में गलती हुई है तो इसका भुगतान किसानों को बैंक करेगा। ऐसे समझे नुकसान- नारनौल व अटेली ब्लॉक में 50 से 75 फीसदी नुकसान 75 हेक्टेयर सरसों की फसल हुई है। नांगल चौधरी में सरसों की फसल 256, कनीना ब्लॉक मेें 2151 व महेंद्रगढ़ में दस हेक्टेयर सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। गेहूं में सबसे अधिक नुकसान अटेली में हुआ है। यहां पर 150 हेक्टेयर गेहूं की सफल 50-75 फीसदी तक नुकसान हुई है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में तीस हेक्टेयर में फसल को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि में कनीना ब्लॉक में 2151 हेक्टेयर सरसों की फसल में 50 से 75 फीसदी तक नुकसान हुआ है। नांगल चौधरी 50 हेक्टेयर सरसों में 75-100 फीसदी तक नुकसान हुआ है। जिले में सरसों की 20976 हेक्टेयर 25 फीसदी, 20677 हेक्टेययर में 50 फीसदी, 2567 हेक्टेयर 75 फीसदी और 50 हेक्टेयर में सौ फीसदी नुकसान हुआ है। जिले में ओलावृष्टि से हुआ नुकसान (प्रति हेक्टेयर) फसल - 0- 25 प्रतिशत - 50 प्रतिशत -75 प्रतिशत - 100 प्रतिशत सरसों - 20976 -- 20677 - 2567 - 50 गेहूं - 19288 - 7534 - 180 - 0 चना - 1920 -- 552 - 10 - 0 जौ - 135 -- 90 - 20 -- 0
विज्ञापन