फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   महिला ने अपने तीन बच्चों समेत पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या की - पति एवं पत्नी में हो गया था विवाद

महिला ने अपने तीन बच्चों समेत पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या की - पति एवं पत्नी में हो गया था विवाद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
नारनौल। गांव दुबलाना में एक महिला ने अपने 3 बच्चों सहित पानी के टैंक में कूदकर आत्महत्या कर ली । बच्चों में एक 8 माह का लड़का, 2 वर्ष का लड़का तथा साढ़े चार वर्ष की लड़की शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रामसेवक (30)और उसकी पत्नी सावित्री (28) निवासी जिला छतरपुर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। गांव दुबलाना में पिछले दो से तीन महीने से रह रहे हैं और यहां पर मजदूरी का कार्य करते हैं।  सोमवार की सुबह दोनों पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान वह पति के साथ काम पर भी नहीं गई। इसके बाद पीछे से उसने अपने बच्ची उर्मिला (8 माह), मयंक (2 वर्ष) तथा नीरज (4) बेटी को मकान के आंगन में बने टैंक में डाल दिया। इसके बाद स्वयं भी पानी के टैंक में कूद कर आत्महत्या कर ली।  जब वह श्याम को घर वापस आया तो उसने अपनी पत्नी और बच्चों को इधर-उधर तलाश की, लेकिन जब उसकी नजर पानी के टैंक पर पड़ी  तो उसके अंदर पत्नी का सिर दिखाई दिया।  इसके बाद उसने शोर मचा दिया वहां पर ग्रामीण एकत्रित हो गए । ग्रामीणों ने इतला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक के बाद एक चारों शवों को बाहर निकाल कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया । समाचार लिखे जाने तक पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवाने में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जहां पर पुलिस ने चारों शवों को बाहर निकलवाया तथा शवों को नागरिक अस्पताल में रखवा दिया था। अभी पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।-निरीक्षक मनीष कुमार, थाना प्रभारी सदर नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed