फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिला जेल में मिले दो मोबाइल फोन

जिला जेल में मिले दो मोबाइल फोन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिला जेल में शुक्रवार को एक बार फिर से चेकिंग के दौरान अलग-अलग बैरिक से दो मोबाइल फोन मिले हैं। जेल पुलिस ने दोनों मोबाइल को कब्जे में लेकर महावीर चौकी पुलिस को सुपुर्द कर दिए। वहीं मामले की जांच कर मोबाइल प्रयोग करने वाले बंदियों के खिलाफ कार्रवाई करने बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पिछले डेढ़ महीने में जिला जेल से चार मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
जिला जेल अधीक्षक की तरफ महावीर चौकी पुलिस में दी गई शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार दोपहर लगभग 12:15 बजे जेल उप अधीक्षक सरवर सिंह व उप सहायक राम मेहर की अगुवाई में गार्द ड्यूटी के
विज्ञापन
वार्डन जिले सिंह, हेड वार्डन सतेंद्र , वार्डन चानसिंह, कर्मजीत, और राजेश के साथ ब्लॉक नंबर 1 के बैरिक नंबर 4 की औचक तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैरिक के बाथरूम से एक सिल्वर रंग का मोबाइल फोन बैटरी सहित बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान मोबाइल फोन हवालाती बंदी महेश निवासी सुलेमान नगर नई दिल्ली ने प्रयोग करना स्वीकार किया। इसके बाद ब्लॉक नंबर 1 के बैरिक नंबर 5 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैरिक नंबर 5 के बाथरूम से एक ओर मोबाइल फोन बैटरी सहित बरामद किया। सिम कार्ड भी मिला। हवालाती बंदी नितिन निवासी लहडोरा मेहताबपुरा जिला बदायुं उत्तर प्रदेश ने प्रयोग करना स्वीकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों मोबाइल उक्त दोनों बंदियों द्वारा प्रयोग किए गए थे। महावीर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed