फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर की सफाई व्यवस्था जांचने में जुटी

स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर की सफाई व्यवस्था जांचने में जुटी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:26 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर की सफाई व्यवस्था जांचने में जुटी
नप की टीम - फोटो : Amar Ujala
नारनौल। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू हो गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर का दौरा कर सफाई की जांच करेंगी। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 शुरू हो गया है। इसके तहत टीम महेंद्रगढ़, अटेली, नांगल चौधरी और अटेली नपा का सर्वेक्षण कर चुकी है। अब नारनौल नप का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। टीम मंगलवार दोपहर में नारनौल पहुंची और कार्य में जुट गई। इस दौरान टीम ने मोहल्लों और बाजार में सफाई का जायजा लिया। बुधवार को भी टीम शहर का दौरा करेंगी। इसे देखते हुए नप ने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में जुटा गया है। प्रमुख जगहों के शौचालयों को साफ कराया जा रहा है। वहीं मेन सड़कों की सफाई मशीन से भी कराई जा रही है। मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों को विशेष ध्यान देने को कहा गया है। कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ ने बताया कि सफाई व्यवस्था को बेहतर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed