फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौलः हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर पहुंची

नारनौलः हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर पहुंची

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
नारनौलः हवा की गुणवत्ता खराब स्तर पर पहुंची
नारनौल में aqi - फोटो : Amar Ujala
नारनौल। लोगों को रात में कड़ाके की सर्दी के साथ अब प्रदूषण की भी समस्या झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को नारनौल में सुबह 11 बजे एक्यूआई का स्तर 276 तक पहुंच गया। ऐसे में अब लोगों को अधिक सतर्कता बतरने की जरुरत है।
विज्ञापन
नारनौल के पासपास हाईवे का निर्माण कार्य अब तेजी से शुरू हो गया है। इससे धूल मिट्टी उड़ने से हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। ऐसे में हेल्थ के लिहाज से अब शहर की हवा खराब होने लगी है। प्रदूषण बोर्ड के अनुसार नारनौल शहर में हवा में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर 276 रहा है, जो खराब स्तर है। ऐसे में सांस के मरीजों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। बता दें कि दस दिन नारनौल में कड़ाके की सर्दी सर्दी पड़ रही है। बीच में तापमान 1.5 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद रात के न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़वा चल रहा है। इसके बाद भी रात में सर्दी का सितम जारी है। वहीं दिन में मौसम साफ होने से दोपहर में लोग धूप सेकते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इसलिए तापमान में मामूली उतार चढ़ाव आ रहा है। आने वाले दिनों में कोहर गिरने की भी आशंका है। इस दौरान मौसम साफ व खुश्क रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed