{"_id":"5fe1d5e98ebc3e3c4f42ea13","slug":"mahendragarh-narnaul1608635881","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में छेड़छाड़ करने का केस हुआ दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दो माह में छेड़छाड़ करने का केस हुआ दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। रावका मोहल्ला में मां व एक बच्ची से छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने पर पुलिस ने दो माह में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 30 अक्तूबर को घर के सामने पुरानी सराय निवासी रिंकू व उसका साथी आंनद सिंह व अन्य मेरे पति व मेरी नन्ही बच्ची को गंदी गालियां दे रहे थे। जब कारण जानना चाहा तो जबरदस्ती घर में घुस गये। आरोपी कान की झुमकियां व गले की चेन तोड़ ली उसके साथ ही गलत हरकत करने लगे। बच्ची के साथ छेड़खानी की। पति के आते ही आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए बाइक छोड़कर भाग गये। 100 नंबर पर फोन किया तो पुलिस घर पर नहीं आई। कंट्रोल रुम से कहा गया बाइक लेकर चौकी में जाओ। पीड़िता ने इसकी शिकायत ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को दर्ज करवाई। तीन घंटे में दो पुलिस कर्मचारी घर से बाइक को ले गये। उन्होंने शिकायत नोट नहीं नोट की। तीन नवंबर को पुनः पुलिस अधीक्षक के सामने हाजिर होकर व्यथा सुनाई। एसपी को शिकायत देने के बाद पुलिस ने जांच किया। इसमें छेड़छाड़ व मारपीट की बात सामने आई। इस पर सिटी थाना पुलिस ने 21 दिसंबर को छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।