फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पांच द‌िन बाद न्यूनतम पारा में मामूली सुधार, पहुंचा 2.2

पांच दिन बाद न्यूनतम पारा में मामूली सुधार, पहुंचा 2.2

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
पांच दिन बाद न्यूनतम पारा में मामूली सुधार, पहुंचा 2.2
अस्पताल की ओपीडी - फोटो : Amar Ujala
नारनौल। जिले में लगातार सर्दी रिकार्ड तोड़ रही है। हालांकि पांच दिन बाद रात के पारे में मामूली सुधार हुआ है। बीती रात का पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री से.रहा।
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के कई जिलों में दिखाई दे रहा है। नारनौल में रविवार से लगातार पारा नीचे जा रहा है। अभी और भी पारा गिरने की संभावना बनी हुई है। लगातार पाचवें दिन भी शीतलहर से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि राहत की बात यह हैं कि तीन दिन से कोहरे का असर कम होने के कारण सुबह धूप निकलने से राहत मिल रही है। लोग घरों से बाहर निकले और पार्कों में खिली धूप का आनंद उठाया।मौसम विभाग के अनुसार अभी ठंड बढ़ने की और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। वीरवार को न्यूनतम 2.6 और अधिकतम 17.5 डिग्री से. था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed