फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   lockdown police are keeping an eye on people with drone cameras narnaul

ड्रोन कैमरों से पुलिस लोगों पर रख रही नजर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
lockdown police are keeping an eye on people with drone cameras narnaul
ड्रोन कैमरे से फोटो लेते हुए- अमर उजाला - फोटो : AMAR UJALA
नारनौल। लॉकडाउन के दौरान मोहल्लों में लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों की सहायता ले रही हैं। दूसरी ओर पुलिस ने धारा 144 के उलंघन पर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सभी को जमानत मिल गई। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने अब तक 33 केस दर्ज कर 47 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। बता दें कि लॉकडाउन के दौरान भी लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोग मोहल्लों में इकठ्ठा हो जाते और ताश खेलने लगते हैं। इससे वायरस के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए एसपी ने शहर में ही दस नाके लगाकर वाहनों के आवागमन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान खुद एसपी सुलोचना गजराज को सड़क पर उतरना पड़ा और नाकों पर सख्ती से जांच करने का निर्देश दिया। जिसके बाद सड़क पर वाहनों की संख्या में कमी हुई। लेकिन, मोहल्लों में लोग इकठ्ठा हो जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने मोहल्लों में राइडर की गश्त के साथ ड्रोन कैमरों की मदद लेना का फैसला किया। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में पुलिस सभी प्रमुख जगहों पर तैनात है। लॉकडाउन के चलते किसी प्रकार का उलंघन न हो इसके लिए एसपी सुलोचना के आदेश से लोगों पर निगरानी के लिए दो ड्रोन कैमरों की सहायता ली जा रही है। नारनौल शहर में डीएसपी मित्रपाल व सिटी थाना एसएचओ संतोष कुमार की देखरेख में दो टीमें बनाई गई हैं। दोनों टीमें अलग अलग स्थानों पर ड्रोन कैमरे से शहर के मुख्य चौराहों व गलियों में निगरानी की। कैमरे की मदद से वीडियो व फोटो लिए गए है। एसपी ने कहा कि ड्रोन कैमरे की मदद से लॉकडाउन को पूरी तरह से सफल बनाने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना जरूरी है। कोरोना से बचने के लिए उन स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की मॉनिटरिंग करने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जा रही हैं, जहां भीड़भाड़ ज्यादा है और पीसीआर के लिए संकरा रास्ता है। ड्रोन कैमरे इस स्थानों का जायजा लिया जा रहा हैं। वीडियो व फोटो चेक किए जाएगे। यदि किसी ने लॉकडाउन का उलंघन किया है उनकी पहचान कर कानूनी कार्रवाही की जाएगी। इसलिए लोगों से अपील की जा रही हैं कि लॉकडाउन का पालन करें। आगे भी ड्रोन कैमरे की सहायता ले जाएगी। पुलिस ने निजी ऑपरेटर्स से किराए पर कैमरे लिए हैं।
विज्ञापन
34 एफआईआर दर्ज, 47 हो चुके हैं गिरफ्तार अब तक जिले में 34 केस दर्ज हो चुके हैं और 47 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर पुलिस केस दर्ज कर रही है। सोमवार की सुबह बहादुर सिंह तालाब के पास चार लोगों घर से बाहर इकठ्ठा बैठे थे। धारा 144 का उलंघन करने पर आईपीसी धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में चारों को जमानत पर छोड़ दिया गया। प्रवक्ता के अनुसार लॉकडाउन उलंघन करने वालों के खिलाफ अब तक जिले में कुल 34 केस दर्ज हो चुके हैं। जिनमें 47 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed