फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   bead sheet

पूर्व मंत्री अरोड़ा ने भेंट की 400 बैडशीट व 300 तौलिये

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
bead sheet
कुरुक्षेत्र। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों के लिए प्रशासन को सहायता सामग्री भेंट की गई। उन्होंने राधा स्वामी सत्संग भवन में पहुंचकर जरूरमंदों के लिए 400 बैडशीट और 300 तोलिए भेंट किए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रशासन जहां भी कांग्रेस पार्टी की ड्यूटी लगाएगा, पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जरूरतमंदों की मदद करने में अपना हर संभव सहयोग देगा। अरोड़ा ने बताया कि उमरी रोड स्थित डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास में प्रशासनिक अधिकारियों को विभिन्न शेल्टर होम में रह रहे साधु-संतों के बेहतर रख-रखाव हेतु 400 बेडशीट और 300 तोलिये भेंट किए गए हैं। बीते दिन भी उन्होंने अपनी ओर से 1 लाख रूपये और पंजाबी धर्मशाला की ओर से 1 लाख रूपये की राशि का चैक उपायुक्त को सौंपा था। वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यकतार्ओ द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की सोच है कि कुरुक्षेत्र का कोई भी नागरिक भूखा ना रहे। इसी सोच के चलते पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता दिन रात जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर है। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस नेता सुभाष पाली, नगर पार्षद कृष्ण गुप्ता, घराडसी के पूर्व सरपंच जसमेर सिंह, सतबीर शर्मा, राजबीर सिंह, सतीश टामक, मनोज अमीन, दीपक फौजी, डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास में मौजूद कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed