{"_id":"5e875d4d8ebc3e76c83e276d","slug":"bandhan-account27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार महिलाओं के खाते में कराएगी ₹500 जमा।","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत महिला खाता धारक के खातों में सरकार द्वारा 500 रुपये की राशि जमा करवाने की योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया है। इस योजना के तहत महिलाओं के खातें के अंतिम अंक के हिसाब से पैसा जमा करवाने का शैडयूल जारी किया है।\tउपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने शुक्रवार को बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत खोले गए प्रधानमंत्री जनधन योजना में महिलाओं के बैंक खाते में प्रति माह 500 रुपये डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह राशि आगामी 3 माह यानि अप्रैल, मई, जून 2020 तक महिलाओं के जनधन खातों में डाली जाएगी। यह राशि महिला लाभार्थियों को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में स्थानांतरित कर दी जाएगी। इसलिए बैंकों में अनावश्यक भीड़ न करें। उन्होंने बैंकों को यह निर्देश दिए कि बैंकों में संबंधित महिलाएं पैसा लेने के लिए आए तो उनकी सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखें।\tउन्होंने कहा कि जिन खातों का अंतिम अंक 0 या 1 है उन खातों में सरकार द्वारा 2 अप्रैल व भुगतान 3 अप्रैल को होगा, जिन खातों का अंतिम अंक 2 या 3 है उन खातों में सरकार द्वारा 3 अप्रैल को राशि जमा की जाएगी व भुगतान 4 अप्रैल को किया जाएगा। जिन खातों का अंतिम अंक 4 या 5 है उन खातों में सरकार द्वारा 4 अप्रैल को राशि जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान 7 अप्रैल को किया जाएगा, जिन खातों का अंतिम अंक 6 या 7 है उन खातों में सरकार द्वारा 7 अप्रैल को राशि जमा की जाएगी तथा उसका भुगतान 8 अप्रैल को किया जाएगा तथा जिन खातों का अंतिम अंक 8 या 9 है उन खातों में सरकार द्वारा 8 अप्रैल को राशि जमा कर दी जाएगी तथा उसका भुगतान 9 अप्रैल को होगा। उन्होंने कहा कि यह सूचना शाखा के बाहर चस्पाने के आदेश जारी कर दिए गए है और ग्रामीण क्षेत्र की शाखाएं सरपंच तथा ग्राम सेवक को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।