फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   नेहरु युवा केन्द्र ने मनाया हरियाणा वीर शहीदी दिवस

नेहरु युवा केन्द्र ने मनाया हरियाणा वीर शहीदी दिवस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन
नेहरु युवा केन्द्र ने मनाया हरियाणा वीर शहीदी दिवस माई सिटी रिपोर्टर करनाल 23 सितंबर को नेहरू युवा केंद्र, करनाल (युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा चिडाव में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस, राष्ट्रीय पोषण माह, और नशा मुक्त अभियान मनाया गया। जिसमें नेहरू युवा केन्द्र करनाल की जिला युवा समन्वयक रेनू सिलग और लेखाकार राजकुमार गौड़ उपस्थित रहे। राजकुमार गौड़ ने युवाओं को हरियाणा शहीदी दिवस के बारे में बताया कि आज के दिन राव तुलाराम सहित सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की याद में यह दिवस बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह दिन 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद राव तुलाराम की शहादत पर मनाया जाता है। डीवाईसी रेनू सिलग ने युवाओं को नशे से मुक्त भारत व राष्ट्रीय पोषण माह के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा 0 से 06 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती एवं धात्री माताओ के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में समयबद्ध तरीके से सुधार हेतु महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय पोषण मिशन का गठन किया गया है। जिसके तहत बच्चों के संतुलित आहार और स्वास्थ्य के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि करनाल को नशे से मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन करनाल द्वारा चलाएं गए अभियान "नशा छोड़ो बोतल तोड़ो परिवार जोड़ो" के तहत नेहरू युवा केन्द्र करनाल भी युवाओं को जागरूक कर रहा है। उन्होंने बताया कि करनाल के हर ब्लॉक में क्लबो के माध्यम से हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस, राष्ट्रीय पोषण माह व नशा मुक्त भारत अभियान, हिंदी दिवस और फिट इंडिया यूथ क्लब अभियान के माध्यम से लोगों को जागरूक करके अभियान चलाएं जा रहे है। कार्यक्रम के अंत में सभी युवाओं को नशे से मुक्त रहने के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में राजवंती समाजसेविका,क्लब प्रधान रितु व योगिता,अंकित,नवीन आदि क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed