फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   kaithal, speech, kaithal

जाटों के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को मिले आरक्षण : कैप्टन यादव

Thu, 10 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Thu, 10 Mar 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
kaithal, speech, kaithal
राजनी‌त‌ि - फोटो : bureau
पूर्व बिजली एवं सिंचाई मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा कि संवैधानिक संशोधन के बिना किसी भी समुदाय को आरक्षण नहीं दिया जा सकता। विधानसभा में तो अधिक से अधिक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। हरियाणा की मनोहर सरकार जाट समुदाय को भी इस मसले पर गुमराह कर रही है।
विज्ञापन


यह बात बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि उनका यह मानना है कि अकेले जाटों को आरक्षण देने की बजाए उनके साथ ही अन्य आर्थिक रूप से कमजोर सभी जातियों जिनमें ब्राह्मण, रोड, राजपूत, वैश्य सहित अन्य शामिल हैं, को आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस नए आरक्षण का लाभ लेने वाले समुदायों को ईबीसी श्रेणी में लाया जा सकता है लेकिन यह सब कुछ लोकसभा व राज्यसभा में पारित होकर ही किया जा सकता है।
विज्ञापन


यदि अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण देने की सीमा लांघनी भी पड़े तो कोई हर्ज नहीं। यादव ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को घेरते हुए आरोप लगाया कि बड़े स्तर पर हरियाणा को जातीय आधार पर बांटने की साजिश रची गई और यह खाई आज समाज में पैदा की गई। यादव ने कहा कि सामाजिक ताना -बाना बिगाड़ने में जाट नेताओं यशपाल मलिक और हवा सिंह सांगवान का हाथ है, क्योंकि इन्होंने आरक्षण के लिए जाट आरक्षण शुरू होने से पहले वायदा किया था कि उनका आंदोलन शांतिपूर्वक रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए ये लोग दोषी हैं और मनोहर सरकार इनका जेलों में डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव सांसद राजकुमार सैनी पर जमकर बरसे और कहा कि जब हरियाणा जल रहा थो तो वे घूमने चले गए, यह सब कुछ हास्यास्पद है। उन्हें जिम्मेदार सांसद की भूमिका निभानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भाजपा उनके खिलाफ कार्रवाई करे। हरियाणा के बिगड़े हालात पर प्रधानमंत्री की चुप्पी को रहस्य जनक बताते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि लोगों से मन की बात करने वाले मोदी को चाहिए था कि वह कम से कम मन की बात में ऐसी घटनाओं पर दुख तो व्यक्त करते। उन्होंनेे मांग की है कि जिन अधिकारियों पर शक है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। लीपापोती को कांग्रेस सहन नहीं करेगी।  



प्रो. विरेंद्र पर दर्ज केस के बारे में उन्होंने विरेंद्र को सलाह दी कि कानून सबके लिए एक समान होना चाहिए। अच्छा होगा कि वे स्वयं जांच एजेंसी के समक्ष आएं और सच्चाई पुलिस को बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed