{"_id":"6267a9364adfe6172c418e55","slug":"jind1650960694","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने, पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण व देवर द्वारा छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने, पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण व देवर द्वारा छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने, पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण व देवर द्वारा छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने, पति द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण करने व देवर द्वारा छेड़छाड़ करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने शहर के सेक्टर निवासी ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी शहर के सेक्टर निवासी एक युवक के साथ १० मार्च २०१९ को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसको दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। जब उसने विरोध जताया तो उसके पति, देवर, सास व ससुर ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक यौन शोषण किया और देवर ने छेड़छाड़ की। महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन