जींद।अपनी सेवा के दौरान हमेशा चर्चा में रहने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका एक बार फिर विवादों में हैं। कारण है तहसील कार्यालयों को लेकर उनके द्वारा दिया गया बयान। इसको लेकर जिले भर के तहसीलदारों ने काले बिल्ले लगाकर रोष जताया।
जींद के तहसीलदार अजय सैनी ने बताया कि अशोक खेमका ने तहसीलदों में कथिततौर पर भ्रष्टाचार की बात कही है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की तहसीलों में प्रतिदिन 300 करोड़ रुपये का लेनदेन होता है यह तहसील कार्यालयों को बदनाम करने वाला बयान है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में एक ही नजर से नहीं देखा जा सकता। कुछ लोग हो सकता है भ्रष्टाचार करते हों, लेकिन अधिकतर लोग नियमानुसार ही काम करते हैं। ऐसे में उनके बयान से राजस्व विभाग के अधिकारियों में गहरा रोष है। उन्हें अपने शब्द वापस लेने चाहिएं। यदि ऐसा नहीं होता है तो आगे भी आंदोलन किया जाएगा।