{"_id":"621f305e0354c73d7052e1e5","slug":"jind1646211166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पेटवाड़ निवासी ४८ वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सड़क दुर्घटना में पेटवाड़ निवासी ४८ वर्षीय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। ईगराह गांव के नजदीक कार व बाइक की टक्कर होने पर बाइक सवार पेटवाड़ निवासी ४८ वर्षीय नरेश की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में पेटवाड़ निवासी प्रिंस ने बताया कि उसका पिता मंगलवार देर सायं को जींद की ईगराह गांव की तरफ से अपने गांव पेटवाड़ जा रहा था। जब वह ईगराह गांव के नजदीक ही था तो एक कार सवार व्यक्ति ने तेज गति से कार चलाकर उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद उसके पिता को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में सदर थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि सड़क दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन