फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मौनी अमावस्या के मौके पर पिंडारा तीर्थ पर उमड़े श्रद्धालु

मौनी अमावस्या के मौके पर पिंडारा तीर्थ पर उमड़े श्रद्धालु

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
मौनी अमावस्या के मौके पर पिंडारा तीर्थ पर उमड़े श्रद्धालु
पिंडारा तीर्थ में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : Amar Ujala
जींद।मौनी अमावस्या के मौके पर पिंडारा गांव स्थित तीर्थ पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सर्दी के कारण काफी लोग सोमवार रात को ही तीर्थ पर पहुुंचना शुरू हो गए। सुबह शुभ मूहर्त में स्नान कर पितरों के तपर्ण के लिए पिंडदान किया।
विज्ञापन
तीर्थ पर पिंडादान करवाने पहुंचे देवानंद शास्त्री ने बताया कि माघ माह की अमावस्या का शास्त्रों में काफी महत्व बताया जाता है। उन्होंने बताया कि पिंडारा तीर्थ पर दूर-दूर से लोग अमावस्या के मौके पर स्नान व दान करने पहुंचते हैं। मान्यता है कि महाभारत के युद्ध के बाद पांडवों ने इसी तीर्थ पर अपने पितरों की शांति के लिए पिंडदान किया था। ऐसे में यहां पूरे उत्तर भारत से लोग पहुंचते हैं। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने तीर्थ में स्नान किया और पितरों की शांति के लिए पूजा करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed