{"_id":"61f3ec13a4d3a310297d2123","slug":"jind1643375635","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के साथ जयंती देवी मंदिर नहर के नजदीक से युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के साथ जयंती देवी मंदिर नहर के नजदीक से युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के साथ जयंती देवी मंदिर नहर के नजदीक से युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी के कब्जे से १०० बोतल प्रतिबंधित दवाईयों की बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। प्रतिबंधित दवाईयों के साथ शहर थाना पुलिस ने गोपाल नगर निवासी दीपक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गोपाल नगर निवासी दीपक प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की सप्लाई करने का काम करता है। वह नशीली दवाइयों की भारी खेप साथ लेकर दिल्ली की तरफ से आया है और वह अब वह जयंती देवी मंदिर के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की तो जयंती देवी मंदिर के पास खड़ा एक लड़का पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। उनकी टीम ने युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से दवाइयों की १००-१०० एमएल की दो तरह की १०० बोतल बरामद हुई। इन बोतलों की जांच करवाए जाने पर यह प्रतिबंधित व नशीली दवाइयां मिली। इस मामले शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।