फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के साथ जयंती देवी मंदिर नहर के नजदीक से युवक गिरफ्तार

प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के साथ जयंती देवी मंदिर नहर के नजदीक से युवक गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित नशीली दवाईयों के साथ जयंती देवी मंदिर नहर के नजदीक से युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
- आरोपी के कब्जे से १०० बोतल प्रतिबंधित दवाईयों की बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी जींद।  प्रतिबंधित दवाईयों के साथ शहर थाना पुलिस ने गोपाल नगर निवासी दीपक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि गोपाल नगर निवासी दीपक प्रतिबंधित नशीली दवाईयों की सप्लाई करने का काम करता है। वह नशीली दवाइयों की भारी खेप साथ लेकर दिल्ली की तरफ से आया है और वह अब वह जयंती देवी मंदिर के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की तो जयंती देवी मंदिर के पास खड़ा एक लड़का पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। उनकी टीम ने युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से दवाइयों की १००-१०० एमएल की दो तरह की १०० बोतल बरामद हुई। इन बोतलों की जांच करवाए जाने पर यह प्रतिबंधित व नशीली दवाइयां मिली। इस मामले शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed