फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की कोशिश में ससुराल पक्ष के तीन लोग नामजद 

महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने की कोशिश में ससुराल पक्ष के तीन लोग नामजद 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:49 PM IST
विज्ञापन
जींद। 27 वर्षीय महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने व जाने से मारने की कोशिश में जहरीला पदार्थ देेने के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में सैंथली गांव निवासी शिक्षा ने कहा कि उसकी शादी 2018 में हरिवंद्र से हुई थी। महिला ने कहा कि शादी के बाद  से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। इसके चलते कई बार पंचायत भी हुई। 30 दिसंबर को उसके पति हरविंद्र सिहं, सास कश्मीर कौर ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान हरविंद्र ने उसके हाथ पकड़े लिए और उसकी सास कश्मीर कौर ने उसके मुंह के अंदर जहरीला पदार्थ जबरदस्ती डाल दिया। शोर मचाने पर उसका देवर गगनदीप वहां आया और उसे इलाज के लिए उकलाना स्थित अस्पताल में ले गया। इसके बाद महिला ने डायल
विज्ञापन
112 पर सारी जानकारी पुलिस को दी। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद्र ने कहा कि पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत पर पति हरविंद्र सिंह, सास कश्मीर कौर व ससुर अवतार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed