Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
खांडा गांव में आंबेडकर पार्क की दीवार तोड़ने पर अनुसूचित जाति के लोगों ने जताया रोष
{"_id":"61c6bde3e36f8269b25ab9cb","slug":"jind1640414691","type":"story","status":"publish","title_hn":"खांडा गांव में आंबेडकर पार्क की दीवार तोड़ने पर अनुसूचित जाति के लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खांडा गांव में आंबेडकर पार्क की दीवार तोड़ने पर अनुसूचित जाति के लोगों ने जताया रोष
खांडा गांव स्थित अंबेडकर पार्क
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
खांडा गांव में आंबेडकर पार्क की दीवार तोडऩे पर अनुसूचित जाति के लोगों ने जताया रोष
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अलेवा थाना के तहत आने वाले खांडा गांव में कुछ लोगों ने शुक्रवार रात को आंबेडकर पार्क की दीवार तोड़ दी। इस पर अनुसूचित जाति के लोगों ने नारेबाजी कर रोष जताया। लोगों ने कहा कि पार्क का नाम सविंधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखा हुआ है। कुछ लोगों ने पार्क की तीवार को तोड़ दिया। इससे अनुसूचित जाति के लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्क की दीवार तोड़ने से अनुसूचित जाति के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ऐसे में दोषी लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और पार्क की दीवार का दोबारा से निर्माण करवाया जाए। वहीं ग्रामीणों के अनुसार इस प्लॉट को लेकर विवाद बना हुआ है। पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी है। गांव के कुछ लोगों का दावा है कि उनके प्लॉट पर आंबेडकर पार्क का निर्माण किया गया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को दिन में थाने में बुलाया है। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।