{"_id":"60ab43208ebc3e8662127988","slug":"jind1621836576","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में मजदूरी के लिए जा रहे व्यक्ति को निजी बस ने कुचला, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सब्जी मंडी में मजदूरी के लिए जा रहे व्यक्ति को निजी बस ने कुचला, मौत
व्यक्ति को कुचलने वाली बस और दुर्घटना स्थल पर खड़े लोग।
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
जींद। सफीदों के दरियापुर गांव से मजदूरी करने के लिए सब्जी मंडी जा रहे व्यक्ति को निजी बस ने कुचल दिया। बस करीब 100 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा पानीपत रोड पर वेलकम होटल के सामने हुआ। बस हिसार के बरवाला से बिहार जा रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बस के अगले पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर आने-जाने वालों की भारी भीड़ लग गई, जिससे रोड दोनों तरफ से जाम हो गया । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक व मृत व्यक्ति को बस के पहिए के नीचे से निकाला । बस को साइड में लगा कर जाम खुलवाया। शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।