फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ढाकल गांव में आंबेडकर जंयती के आयोजन के दौरान देर रात विवाद

ढाकल गांव में आंबेडकर जंयती के आयोजन के दौरान देर रात विवाद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
ढाकल गांव में आंबेडकर जंयती के आयोजन के दौरान देर रात विवाद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो जींद। नरवाना के ढाकल गांव में मंगलवार देर रात डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के आयोजन के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। कार्यक्रम का आयोजन गांव की एक चौपाल में किया गया था। आरोप है कि इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर खेतों की ओर जा रहा था। रास्ता नहीं मिलने पर दोनों पक्षों में  झगड़ा हो गया। ट्रैक्टर चालक का आरोप है कि आयोजकों ने सरेआम उस पर तलवार लहराई और अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आरोपी पक्ष का कहना है कि जब युवक ट्रैक्टर खेत से गेहूं लेने के लिए ट्रॉली जोड़ने जा रहा था। आरोप है कि आयोजन करने वाले युवक ट्रैक्टर के आगे खड़े हो गए। इसको लेकर ही विवाद हुआ है। वहीं सदर थाना प्रभारी सोमबीर ढाका के अनुसार दोनो पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed